-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
बहनों का साथ, हर माँ का आशीर्वाद ही मेरी ताकत -रामेश्वर शर्मा
इस वर्ष भी विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा रक्षा बंधन का पुनीत और पावन पर्व पूरे हुज़ूर विधानसभा में पूरे उत्साह उमंग के साथ मनाया जा रहा है । रक्षा बंधन पर्व को हुज़ूर विधान सभा के प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है । शनिवार को रक्षा बंधन का उत्सव आयोजित किया गया । इन रक्षा बंधन उत्सवों में हज़ारो की संख्या में बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा ।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हज़ारो बहनों ने मेरी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मुझे आशीर्वाद दिया है, श्री शर्मा ने कहा की जब तक मेरे शरीर मे प्राण रहेंगे मैं बहनों की रक्षा उनकी सेवा में तत्पर रहूंगा । बहनों का साथ और हर माँ का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है उसी दम से मैं लड़ पाता हूँ ।
मैं सौभाग्यशाली हूँ मेरी हज़ारो बहने है- रामेश्वर
वार्ड 03 के रक्षाबंधन उत्सव को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की हज़ारो बहने हर रक्षा बंधन पर मुझे रक्षा सूत्र बांधती है । इस पवित्र रिश्ते की डोर मेरी कलाई के साथ साथ एक ऐसे अटूट रिश्ते की गांठ है जो हर किसी को नसीब नही होती, मैं सौभाग्यशाली हूँ की मुझे हज़ारो बहनों का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त है ।
दोनों कलाई पर राखी ही राखी
शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा को हज़ारो बहनों ने राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की जोन 01 के सभी वार्डो में आयोजित रक्षाबंधन पर्व में विधायक रामेश्वर शर्मा के दोनों हाथ रक्षा सूत्र से भर गए ।
रविवार को मुखर्जी नगर में होगा रक्षा बंधन
रविवार को विधायक रामेश्वर शर्मा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार के 80 से 85 तक सभी वार्ड की बहनों से राखी बंधवाएँगे । रक्षा बंधन की भव्य तैयारियां वार्ड वार की गई है.




Leave a Reply