बलसाड़-पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस की सेवा बहाल रहेगी

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 22909/22910 बलसाड़-पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस की सेवा बहाल रखने का निर्णय लिया गया है। अतः गाड़ी संख्या 22909 बलसाड़-पुरी एक्सप्रेस दिनांक 25.08.2022 को तथा गाड़ी संख्या 22910 पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस दिनांक 28.08.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिए चलाई जाएगी।

ज्ञात हो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मण्डल के रायगढ़ -झरसुगुड़ा रेल खण्ड पर चौथी रेल लाइन जोड़ने के लिए हिमगिर स्टेशन पर किये जा रहे प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य के चलते इस मार्ग से होकर गुजरने वाली गाड़ियों में गाड़ी संख्या 22909 बलसाड़-पुरी एक्सप्रेस दिनांक 25.08.2022 को तथा गाड़ी संख्या 22910 पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस दिनांक 28.08.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई थी, जिसे बहाल करते हुए गाड़ी का परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today