बरकतउल्ला विवि की स़ड़कों में धांधली, ईओडब्ल्यू ने भेजे नोटिस

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की आंतरिक सड़कों में विवि के अधिकारियों और पीडब्ल्यूडी के अफसरों की मिलीभगत से घटिया काम किया गया। इसकी शिकायत आर्थिक अपराध ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) में की गई है। ईओडब्ल्यू ने विवि और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को नोटिस भेजकर दस्तावेज तलब किए हैं। घटिया सड़क बनाने वाले ठेकेदार को करीब 50 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है जिसमें लगभग 10 लाख का घटिया काम हुआ है।

यह मामला इसके पहले भी ईओडब्ल्यू में पहुंचा था जिसमें विवि और पीडब्ल्यूडी से पूछताछ की जा चुकी है। हाल ही में दूसरी शिकायत में फिर सड़कों में धांधली की शिकायत की गई है। इसमें बताया जाता है कि सड़क बनाने में बिटुमिंस मेकाडम का उपयोग नहीं किया गया। रोड सेफ्टी के लिए लगाए जाने वाले रोड स्टड की संख्या बढ़ाने के लिए हर दो-तीन मीटर की दूरी से यह लगाया गया है, जबकि ट्रैफिक साइन मैन्युअल के अनुसार 9 से 18 मीटर की दूरी पर लगाया जाना चाहिए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मार्ग निर्माण के इस्टीमेट में डीडब्ल्यूसी पाइप का उपयोग क्रॉसिंग में होना था, जिसका उपयोग सेंट्रल वर्ज और पुलियों के पास किया गया है। यह मात्र 450 मीटर इस्तेमाल किया गया है, लेकिन भुगतान 2390 मीटर का किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today