-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आतंकी हथकड़ी खिसकाकर इटारसी से फरार
बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक आतंकी वैल्लोर पुलिस की हिरासत में लखनऊ ले जाया जा रहा था कि इटारसी के पास ट्रेन से कूदकर भाग गया। मध्यप्रदेश पुलिस ने हाईअलर्ट घोषित कर दिया है।
वैल्लोर में पिछले साल एक मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले मेंत्रिपुरा का सैयद अहमद पुत्र सैयद मुआम्म नामक 39 साल के युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में था और हाल ही में लखनऊ पुलिस ने वैल्लोर पुलिस को उसकी अपने यहां एक मामले में तलाश होना बताया था। इसके आधार पर उसे प्रोडक्शन वारंट लेकर वैल्लोर पुलिस लखनऊ जा रही थी।
राप्ती सागर ट्रेन के गार्ड के कोच में उसे सुरक्षा की दृष्टि से ले जाया जा रहा था। इटारसी से ट्रेन जब चली तो उसकी गति आउटर के पास धीमी हो गई और आतंकी ने हथकड़ी खिसका कर ट्रेन से छलांग लगा दी। वैल्लोर पुलिस ने किसी तरह ट्रेन की चैनपुलिंग कर रोका और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जब तक नाकाबंदी की जाती तब तक काफी देर हो चुकी थी। आतंकी का कोई पता नहीं चला और आज भी इटारसी में सघन चैकिंग की जा रही है।




Leave a Reply