बम्‍बई शेयर बाजार में आज मजबूती का रूख है।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज मजबूती का रूख है। सेन्‍सेक्‍स तीसरे पहर के कारोबार में 195 अंक के उछाल के साथ  27 हजार 519 पर आ गया। शुरूआती कारोबार में आज यह 126 अंक की वृद्धि के साथ 27 हजार 450 पर खुला था। निफ्टी भी 66 अंक की वृद्धि के साथ 8 हजार 329 पर आ गया। अन्‍तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में रूपया आज अपनी शुरूआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका। सवेरे रूपये की कीमत में चार पैसे की बढ़ोतरी हुई लेकिन बाद में इसमें छह पैसे की गिरावट आयी और एक डॉलर 63 रूपये 57 पैसे का बोला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today