बदली हुई परिस्थिति और परिवेश में पुलिस अकादमी ने देश में बनाई विशिष्ट पहचान: गृहमंत्री

मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल में आज अनुसचिवीय संवर्ग मूलभूत प्रशिक्षण 2014, 2018 और 2019 बैच के लगभग 750 सूबेदार और सहायक उप निरीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ।

      गृहमंत्री डॉ.नरोत्‍तम मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसचिवीय सेवाएं विश्‍वास और ज्ञान की बुनियाद पर टिकी हुई हैं। आप लोग शासकीय कार्यों के निर्वहन में नींव के पत्‍थर की भूमिका निभाते हैं। उन्‍होंने कहा कि मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी ने कोविड-19 की चुनौति को अवसर के रूप में लेते हुए इस बदली हुई परिस्थिति और परिवेश में भी दस हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान कर देश में विशिष्‍ट पहचान स्‍थापित की है।

      विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरूणा मोहन राव ने बताया कि तीनों बैच के लगभग 750 अनुसचिवीय अधिकारियों का आज दीक्षांत है। मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी द्वारा पहली बार यह आयोजन किया गया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्‍यम से पूरे देश के दस हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया है।

      गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने समारोह में प्रशिक्षण के दौरान उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों तथा सर्वश्रेष्‍ठ प्रशिक्षकों को पुरस्‍कृत भी किया। 2014 बैच में सउनि(अ) परीक्षा में ओवरऑल प्रथम पुरस्‍कार 25 हजार रूपये श्री मनीष नेवारे बालाघाट(अजाक), द्वितीय पुरस्‍कार 15 हजार रूपये श्री प्रदीप कुमार सेन कटनी को तथा सर्वश्रेष्‍ठ प्रशिक्षक का पुरस्‍कार 15-15 हजार रूपये का निरीक्षक श्री मृत्‍युंजय श्रीवास्‍तव तथा प्रधान आरक्षक श्री शिव बहादुर थापा को दिया गया। 2018 बैच में सउनि(अ) परीक्षा में ओवरऑल प्रथम पुरस्‍कार 25 हजार रूपये श्री महेन्‍द्र शर्मा खंडवा, द्वितीय पुरस्‍कार 15 हजार रूपये सुश्री पूनम शर्मा इंदौर, सूबेदार (अ) परीक्षा में ओवरऑल प्रथम पुरस्‍कार 25 हजार रूपये श्री अरविंद डोंगरे भोपाल, द्वितीय पुरस्‍कार 15 हजार रूपये सुश्री मधुरिमा बुंदेला भोपाल तथा सर्वश्रेष्‍ठ प्रशिक्षक का पुरस्‍कार 15-15 हजार रूपये का सूबेदार सुश्री आरती कतिजा तथा उप निरीक्षक श्री महेन्‍द्र सिंह राठौड़ को दिया गया। इसी प्रकार 2019 बैच के लिए सउनि(अ) परीक्षा में ओवरऑल प्रथम पुरस्‍कार 25 हजार रूपये सुश्री रीना किराड़ भोपाल, द्वितीय पुरस्‍कार 15 हजार रूपये श्री संकेत, भोपाल, सूबेदार (अ) परीक्षा में ओवरऑल प्रथम पुरस्‍कार 25 हजार रूपये श्री अभिषेक अग्निहोत्री सीधी, द्वितीय पुरस्‍कार 15 हजार रूपये श्री मनीष राठौर ग्‍वालियर तथा सर्वश्रेष्‍ठ प्रशिक्षक का पुरस्‍कार 15-15 हजार रूपये का उप निरीक्षक सुश्री अंजना भलावी तथा प्रधान आरक्षक श्री वकील सिंह को दिया गया।

      इस अवसर पर अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक(प्रशिक्षण) तथा निदेशक मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी श्रीमती अनुराधा शंकर, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक (कल्‍याण) श्री विजय कटारिया, श्री अशोक अवस्‍थी, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथि‍लेश शुक्‍ला, उप महानिदेशक (एमपीपीए) श्री विनित कपूर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे,श्री मलय जैन,  अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रश्मि पांडे सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज पाण्‍डे तथा आभार प्रदर्शन निरीक्षक श्री चौधरी मदन मोहन समर ने किया। कार्यक्रम से पूर्व गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने अकादमी में कॉफ्रेंस कक्ष से वर्चुअल माध्‍यम से केबिनेट की बैठक में भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today