-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बदमाशों ने स्कर्ट खींची, पीड़िता के ट्वीट पर शिवराज का एक्शन
इंदौर में एक मॉडल की मनचलों ने सरेआम जब चलती स्कूटी पर स्कर्ट खींचा तो वह किसी तरह संभली और ट्वीट कर अपने साथ हुए घटनाक्रम को बयां किया। पीडि़ता के इस ट्वीट को देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आए और उन्होंने ढांढस बंधाते हुए उसकी हिम्मत की न केवल सराहना की बल्कि उसे आश्वास्त किया कि प्रशासन-पुलिस तुम्हारे साथ है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। यह शर्मनाक वाकया उस समय सामने आया जब एक स्कूटी सवार युवती आकर्षि को मनचलों ने छेड़ते हुए चलती स्कूटी पर उसकी स्कर्ट को खींच दिया। इस कारण स्कूटी से नियंत्रण हट गया और आकर्षि का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि इसमें उसे चोटें नहीं आई हैं। पीडिता एक मॉडल है जिसने अपने साथ हुए घटनाक्रम को ट्विटर पर जस का तस बयां कर दिया।
पीड़िता ने ट्विटर पर अपने पैर में लगी चोट की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दो बाइकसवार लड़कों ने मेरी स्कूटी का पीछा किया। पीछा करते हुए अचानक उन्होंने मेरी स्कर्ट खींचने का प्रयास किया। उन्होंने कमेंट किया कि इसके नीचे क्या है हमें भी दिखाओ। इसके बाद वे जब आगे निकलने लगे तो मैंने उन्हें रोकने के लिए गाड़ी बढ़ाई मगर इस कोशिश में गाड़ी असंतुलित होकर गिर गई। इससे पैर में चोटें आईं।
पीड़िता ने इस घटनाक्रम को बयां करने के बाद अपनी नाराजगी भरे ट्वीट का क्रम जारी रखा। उसने आश्चर्य व्यक्त करते हुए एक ट्वीट लिखा कि यह कोई सूनसान रोड पर नहीं बल्कि व्यस्ततम सड़क का वाकया है। वहां खड़े किसी व्यक्ति ने मेरी मदद तक नहीं की, न ही किसी ने रोका। वे लोग भाग गए और मैं गाड़ी का नंबर तक नहीं देख पाई। पीड़िता ने एक ट्वीट में अपनी पसंद के कपड़ों को लेकर लिखा कि ‘मैं क्या पहनती हूं यह मेरी पसंद है। स्कर्ट पहनने का मतलब यह नहीं कि कोई ऐसी हरकत करे। क्या होता अगर रात होती और मैं उस सड़क पर अकेली होती। ऐसा कई लड़कियों के साथ होता है, पर वे चुप रहती हैं। मगर मैं पुलिस कम्प्लेंट कर रही हूं, पता नहीं वे उन दोनों को ढूंढ पाएंगे या नहीं, पर यह जरूरी है।’
जब आकर्षि के ये ट्वीट वायरल हो गए तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पढ़कर पीड़िता को कोट करते हुए कहा यह एक शर्मनाक घटना है। इनको ढूंढकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। सीएम ने ट्वीट कर डीजीपी और इंदौर कलेक्टर को कार्रवाई करने और मुझे जानकारी देने को कहा। मगर शाम तक इंदौर पुलिस उन आरोपियों को तो नहीं पकड़़ पाई मगर पीड़िता तक अवश्य पहुंच गई। पीड़िता मॉडल थी और फिर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।




Leave a Reply