-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
‘बघेली लोक गायन’ एवं ‘नगाड़ा समूह वादन’ की प्रस्तुति
एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा श्री प्रमोद साहू एवं साथी, रीवा द्वारा ‘बघेली लोक गायन’ एवं श्री नरेन्द्र कुशवाह और साथी, उज्जैन द्वारा ‘नगाड़ा समूह वादन’ की प्रस्तुति दी गई|
प्रस्तुति की शुरुआत श्री प्रमोद साहू एवं साथियों द्वारा ‘बघेली लोक गायन’ से हुई जिसमें सर्वप्रथम गणेश वंदना- “पहली पूजा तोहर हो” पश्चात- “जरैय भिनसारे”, “अइसन मिजाजीदार गघरिया”, “मचियन बैइठी कौशिल्या”, “पियर पगड़िया वाला बन्ना” एवं “इहां से लाबा उहां से लाबा” आदि बघेली गीत प्रस्तुत किये|
प्रस्तुति में मंच पर- हारमोनियम पर- श्री प्रमोद साहू (स्वयं), ढोलक पर श्री दीपेन्द्र चतुर्देवी, तबले पर श्री रोहन वर्मा एवं परकशन पर मिथुन साकेत ने संगत दी|
दूसरी प्रस्तुति श्री नरेन्द्र कुशवाह और साथियों द्वारा पारंपरिक वाद्य यन्त्र नगाड़ा का समूह वादन प्रस्तुत किया गया | मालवा अंचल और सीमावर्ती राज्य राजस्थान में मांगलिक अवसरों पर नगाड़ा वादन की समृद्ध परंपरा है| श्री कुशवाहा ने इसी मांगलिकता को कार्यक्रम की शुरुआत मंगल ध्वनि से की इसके बाद बंदिशें एवं ढप और नगाड़ा की जुगलबंदी प्रस्तुत की|
श्री नरेन्द्र कुशवाह दस वर्ष की आयु से नगाड़ा वादन करते आ रहे हैं, आपने बाँस, काँच, पत्थर और लोह आदि से नगाड़े एवं डमरू जैसे वाद्य यंत्रों का निर्माण किया, इसके लिए आपका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में एवं लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है| आपको अनेको सम्मान प्राप्त हैं एवं देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर आप नगाड़ा वादन की प्रस्तुति दे चुके हैं|
मंच पर- श्री नरेन्द्र कुशवाह जी (दल प्रमुख), श्री माधव तिवार, राजकुमार दोहरे, शूभम सत्यप्रेमी जी, हर्षित शर्मा, चितेन्द्र सिसोदिया, राजू खान जी, दिपक मीणा, देवेन्द्र पालोतरा, महेश गोस्वामी एवं श्री अंशुल पटेल ने नगाड़ा समूह वादन प्रस्तुत किया|




Leave a Reply