-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बंपर मतदान जनता के आक्रोश का गवाह बनेगा: सज्जन
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने उपचुनावों में हुए मतदान को लेकर कहा कि बंपर मतदान जनता के आक्रोश का गवाह बनेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बड़ी जीत होगी और अगले मंगलवार फिर से कमलनाथ सरकार होगी।
वर्मा ने कहा कि सभी 28 विधानसभाओं में सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा, इस बार ऐसा लगा जैसे जनता लोकतंत्र के हत्यारों को सबक सिखाने को मैदान में उतरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने शिवराज को पहले भी सत्ता से बाहर किया था और आज के मतदान से भी यही संदेश निकल कर आया है।
प्रदेश की जनता कमलनाथ जैसा मुख्यमंत्री चाहती है जो उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान ही कमलनाथ जी के रोड शो तथा सभाओं में सम्मिलित होकर बता दिया था। आज प्रदेश की जनता ने भविष्य के मध्यप्रदेश की नींव रखी है। आने वाले 10 नवंबर को प्रदेश में फिर से जन हितैषी कमलनाथ सरकार वापसी करेगी और प्रदेश के किसानों, युवाओं तथा महिलाओं के हित में फिर कार्य प्रारंभ करेगी।




Leave a Reply