-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बंद की असफलता से साबित हुआ प्रदेश की जनता नहीं कांग्रेस के साथ:सबनानी
कांग्रेस द्वारा आहूत प्रदेश बंद जनहित में नहीं, बल्कि लगातार गर्त में जा रही कांग्रेस का विशुद्ध राजनीतिक आयोजन था, जिसे प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस के इस आह्वान को खारिज करके प्रदेश की जनता ने बता दिया है कि वह कांग्रेस के साथ नहीं, बल्कि देश-प्रदेश की तरक्की और विकास के साथ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कांग्रेस के प्रदेश बंद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि बंद के पीछे छिपी कांग्रेस की मंशा उसी दिन उजागर हो गई थी, जब उसने सिर्फ मध्यप्रदेश में बंद का फैसला लिया था, जबकि पेट्रोल-डीजल, गैस जैसी जिन वस्तुओं की कीमतों का कांग्रेस मध्यप्रदेश में विरोध कर रही है, वह कांग्रेस शासित राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी उतनी ही है। श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि प्रदेश की जनता यह भलीभांति जानती है कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस के नेता सिर्फ अपनी अप्रासंगिक हो चुकी पार्टी के राजनीतिक वजूद का अहसास कराना चाहते हैं। श्री सबनानी ने कहा कि मैं कांग्रेस के बहकावे में न आने के लिए प्रदेश की जनता और व्यापारियों के प्रति आभार जताता हूं, जिन्होंने बंद को अपना समर्थन नहीं दिया। इसी के चलते ऐसी स्थिति बनी कि कहीं पर कांग्रेसियों को दुकान बंद कराने के लिए हाथ जोड़ना पड़े, तो कहीं व्यापारियों को धमकाना पड़ा।




Leave a Reply