बंटवारे के लिए 25 हजार के बदले पटवारी को दी भैंस, सीएम ने देरशाम किया निलंबित

विदिशा जिले की तहसील सिरोंज में ग्राम पथरिया के भूपत सिंह रघुवंशी का जमीन का बंटवारा का मामला सात महीने से चल रहा था। इसके निराकरण के लिए तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार पर किसान ने आरोप लगाया कि बंटवारे का काम 25 हजार रुपए देने पर ही होने की चेतावनी दी।

जब पटवारी ने राशि दिए बिना काम नहीं होने की बात बार-बार दोहराई तो भूपत सिंह ने उसकी मांग पूरी करने घर की भैंस को उसके दफ्तर के सामने बांध दिया। उसने पटवारी को यह तक कहा कि फसल आने में तो देर है, आप 25 हजार रुपए भैंस को बेचकर ले लीजिए। साथ ही किसान ने एसडीएम को पूरी आपबीती लिखित मेें बताई। इस बीच भैंस लाकर तहसील कार्यालय में बांधने की इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए सीएम की तरफ से पीसीसी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि सीएम खुद घटना की अपडेट ले रहे हैं। पटवारी को जिला कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today