-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में समुद्री तूफान गज और तेज हुआ
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में समुद्री तूफान गज और तेज हो गया है। इसने बड़े तूफान का रूप ले लिया। यह तमिलनाडु में नागपट्टिनम के नजदीक पहुंच रहा है। जहां यह आज शाम या रात तक तट को पार कर लेगा। इस तूफान के असर से लगभग 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर सौ किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती हैं। गज के कारण तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में ज्यादातर स्थानों पर बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कडालूर, नागपट्टिनम, तिरुवरूर, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, तूतीकोरिन और रामनाथपुरम जिले में बहुत भारी बीस सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है।
तूफान के तटीय इलाकों की ओर बढ़ने के साथ-साथ राज्य सरकार ने टेलीकाम ऑपरेटरों से कहा है कि बिजली का संकट होने की स्थिति में अपने पास उचित मात्रा में डीजल का स्टॉक रखें। छह जिलों में स्कूलों को आज बंद रखा गया और परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। तटीय और निचले इलाकों से मछुआरो को दूसरे स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। मौसम विभाग ने तूफान के जल्द ही तट को पार करने की संभावना है। उसके बाद एक दिन में कमजोर पडकर यह अरब सागर में पहुंच जाएगा।
सौजन्य से: newsonair




Leave a Reply