मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की 12 यूनिट्स को अमेरिका का ट्रेवलर्स च्वाइस अवार्ड 2023 के लिए चुना गया है। इनमें भी बेतवा रिट्रीट ने बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड 2023 जीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार के लिए दुनिया के 25 चुनिंदा शहरों, पर्यटन स्थलों और होटल्स-रेस्टोरेंट की सूची में से विभिन्न श्रेणी में अवार्ड दिया जाता है। इस साल में मध्य प्रदेश की 13 यूनिट्स को यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विश्व विख्यात पर्यटक मार्गदर्शी संस्था ‘’ट्रिप एडवाइजर’’ U.S. (यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका) के ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड-2023 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की 12 इकाइयों ने ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रेवलर्स च्वाइस अवार्ड जीता है। पलाश रेसीडेंसी भोपाल, बघीरा जंगल रिसॉर्ट मोचा, बायसन रिसॉर्ट मढ़ई, कलचुरी रेसीडेंसी जबलपुर, रॉक एण्ड मनोर पचमढ़ी, चंपक बंगलो पचमढ़ी, ग्लेन व्यू पचमढी, होटल अमलतास पचमढ़ी, शीशमहल ओरछा, व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज़ बांधवगढ़ एवं तानसेन रेसीडेंसी ग्वालियर को य़ह अवॉर्ड मिले हैं। वहीं, निगम की ओरछा स्थित इकाई बेतवा रिट्रीट ने संस्था का ‘’बेस्ट ऑफ बेस्ट’’ अवार्ड 2023 जीता।
‘’ट्रिप एडवाइजर’’ कम्पनी संपूर्ण विश्व में विभिन्न स्थानों पर गये पर्यटकों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मूल्यांकन कर हर वर्ष यह अवार्ड प्रदान करती है। पर्यटकों की ओर से दुनियाभर के होटल, रेस्तरां और दूसरे स्थानों को दी हुई रेटिंग के आधार पर ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड के लिए चुना जाता है। दुनिया भर के पर्यटक हर साल इसमें भाग लेते हैं और अपनी पसंद के आधार पर वोटिंग करते हैं। हर कैटेगरी में दुनिया के चुनिंदा 25 शहरों, पर्यटन स्थलों, और होटल्स रेस्टोरेंट की सूची बनाकर प्रत्येक श्रेणी में अवार्ड की घोषणा की जाती है।
फ्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, स्कॉटलैंड से कॉम्पिटिशन रहा उल्लेखनीय है कि निगम की समस्त इकाईयों में पर्यटकों के ठहरने के लिए पूर्णत: सुसज्जित अतिथि कक्षों, खान-पान, मनोरंजन गतिविधियां और आरामदायक स्टे की सुविधाएं दी जाती है। पश्चिमी देशों विशेष कर फ्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, स्कॉटलैण्ड आदि के पर्यटक विश्व के किसी भी देश में पर्यटन पर जाने के लिए उक्त संस्था द्वारा चिन्हित स्थानों पूर्ण संरक्षित रात्रि विश्राम एवं खान-पान की दर, मात्रा एवं गुणवत्ता को विश्वास सहित प्राथमिकता देते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनसामान्य का स्वास्थ्य, राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव न - 31/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह केवल - 31/12/2025
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हरदा जिले में होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट हरदा जिला शतरंज संगठन के तत्वाधान में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप संपन्न होगा, जिसमें देश-प्रदेश - 31/12/2025
Leave a Reply