-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
फिल्म स्टार गोविन्दा मटकी फोड प्रतियोगिता के लिए भोपाल पहुंचे
फिल्म अभिनेता गोविन्दा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। गोविन्दा 20 अगस्त को होने वाली मटकी फोड प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी सहित समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति द्वारा भोपाल में मटकी फोड प्रतियोगिता के सफलतम् 17 वां वर्ष पूर्ण हो रहा है। इसी कडी में राजधानी भोपाल में प्रदेश की ऐतिहासिक एवं भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त को शाम 7 बजे भगत सिंह चौराहा करोंद में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जायेगी। इस आयोजन में फिल्म स्टार गोविन्दा शामिल होंगे। साथ ही मंच पर वीर रस के विख्यात कवि श्री रामभदावर वीर और श्रृंगार रस की सुप्रसिद्ध कवित्री पद्यमिनी शर्मा प्रस्तुति देगी। सुमित पचौरी ने बताया कि धार्मिक उत्सव के मटकी फोड प्रतियोगिता में विदिशा, शमशाबाद, होशंगाबाद, इटारसी, रायसेन, सीहोर, छिंदवाडा जिले की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में जनप्रतिनिधि और बडी संख्या में आमजन शामिल होंगे।




Leave a Reply