फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार की सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और न्यूयार्क में इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने वतन लौट आए थे। इस बीच बुधवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने गुरुवार की सुबह पौने नौ बजे अंतिम सांस ली।

मुंबई के चंदनबाड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र रणधीर कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी। कोरोना महामारी के चलते अंतिम संस्कार में चुनिंदा लोगों को ही मुंबई पुलिस ने अनुमति दी थी जिनमें उनकी पत्नी नीतू सिंह, भाई राजीव कपूर, रणधीर कपूर के अलावा अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, करीना कपूर, आलिया भट्ट जैसे निकटतम लोग ही शामिल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today