-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
फिल्मी ड्रामा, कोलकाता पुलिस ने सीबीआई को कमिश्नर की गिरफ्तारी से रोका, सीएम ममता का धरना
पश्चिम बंगाल में सीबीआई की कार्रवाई पर रोक से प्रदेश सरकार की चेतावनी को रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मूर्त रूप देते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी से रोक दिया। राजीव कुमार को दुनिया का सबसे अच्छा अधिकारी बताते हुए उन्होंने उनके घर पहुंचकर सीबीआई की कार्रवाई नहीं होने दी और सीबीआई अफसरों को थाने में बैठाया।
पश्चिम बंगाल और तेलंगाना राज्यों द्वारा सीबीआई को कार्रवाई से रोकने की चेतावनी के बाद कोलकाता में रविवार को ऐसे हालात बने कि सीबीआई को राज्य पुलिस के थाने में काफी समय बिताना पड़ा। कोलकाता में शारदा चिटफंड मामले की जांच कर रही सीबीआई के दल ने पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पर छापा मारा। इसकी जब जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगी तो उन्होंने न केवल सीबीआई को कार्रवाई से रोका बल्कि वे खुद भी राजीव कुमार के घर पहुंच गईं। वहां से उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों को थाने भिजवाया और काफी देर तक फिल्मी ड्रामा जैसा चला।
सीबीआई अधिकारियों को थाने मेें काफी देर तक बैठाकर रखा गया। पहले यह कहा गया कि राजीव कुमार के घर पर सीबीआई ने बिना गिरफ्तारी वारंट या सर्च वारंट के कार्रवाई की लेकिन कुछ देर बाद ही सीबीआई अधिकारियों को थाने से छोड़ दिया गया। अगर सीबीआई की कार्रवाई में कुछ गलती थी तो फिर पुलिस उन्हें नहीं छोड़ कर सकती थी। इस बीच जब पुलिस ने सीबीआई को छोड़ दिया तो सीबीआई की टीम अगले निर्देशों का इंतजार करने लगी। बाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीबीआई कार्रवाई और मोदी सरकार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। इस बीच तेजी से राजनीतिक समीकरण बदले। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीबीआई कार्रवाई का विरोध किया और इसे मोदी सरकार की सह पर कार्रवाई होना बताया।




Leave a Reply