-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
प्रो-कबड्डी: पैंथर्स फिर फेल, दबंग भी नहीं चली
प्रो कबड्डी लीग मैचों में जयपुर की पिंक पैंथर्स टीम की हार का क्रम जारी है और सोमवार को एकबार फिर उसे तेलुगु टाइटंस ने हराया। वहीं बंगलुरू की बेंगलुरू बुल्स ने एक अन्य मैच में दिल्ली की टीम दंबग दिल्ली को आसानी से हरा दिया।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी के सोमवार के पहले मैच में बेगलुरू बुल्स की टीम ने दबंग दिल्ली को 15 अंकों के अंतर से हरा दिया। बेंगलुरू बुल्स इस जीत के साथ ही पांच मैचों में चार जीत दर्ज कर 20 अंकों से अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरू बुल्स ने दबंग दिल्ली को 33-18 से हराया। दबंग दिल्ली चार मैचों में दूसरी बार हारी है और वह 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर बनी हुई है।
सोमवार का दूसरा मैच जयपुर की टीम अभिषेक बच्चन पिंक पैंथर्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहा और उसे चौथी हार का सामना करना पड़ा है। वह तीन अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। उसे तेलुगू टाइटंस ने 33-22 के साथ 11 अंकों के अंतर से हराया। तेलुगू टाइटंस के पांच मैचों में चौथी जीत के बाद 21 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में उसका दूसरा स्थान है।




Leave a Reply