ग्वालियर में शुक्रवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगाए गए आरोपों का आज सिंधिया ने मीडिया के सामने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इतिहास का एक भी पन्ना नहीं पढ़ा। जो मंच पर नेता बैठे थे उनको वे जवाब देने की जरूरत नहीं समझते हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
शुक्रवार को ग्वालियर में मध्य प्रदेश कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हुई थीं। ग्वालियर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार कांग्रेस नेताओं ने इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा। सिंधिया की नजर में प्रियंका गांधी आक्रोश रैली में उनके या उनके परिवार पर टिप्पणी करने वालों को इतिहास पढ़ने की जरूरत बताई है। आक्रोश रैली में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने सिंधिया परिवार की गद्दारियों को गिनाया था तो प्रियंका गांधी ने उन पर विचारधारा ही बदल लेने के आरोप लगाए थे। रैली में इन हमलों का आज सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया के सामने जवाब दिया। कहा अगर कांग्रेस को इतनी ही चिंता थी तो उन्हें और उनके पिता को कांग्रेस में क्यों लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें मंच पर बैठे लोगों को जवाब देने की जरूरत नहीं है।
Leave a Reply