-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रशिक्षु उप निरीक्षक ने विवाह की तैयारी के साथ-साथ दी प्रशिक्षण की परीक्षा
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में 91 वें बैच के प्रशिक्षु उप निरीक्षक के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण की ऑनलाइन समीक्षा की गई। इस दौरान अपने कर्तव्य की मिसाल देते हुए प्रशिक्षु उप निरीक्षक मोनिका राय ने अपने प्रशिक्षण का प्रजेन्टेशन ऑनलाइन अपनी शादी के एक दिन पूर्व 10/12/2020 को प्रस्तुत किया. मोनिका राय वर्तमान में राजगढ़़ जिले में पदस्थ है और उनका विवाह 11 दिसम्बर 2020 को सम्पन्न हुआ।
अवकाश पर होने के बावजूद इस अधिकारी ने स्वेच्छा से अपने इस कार्य को अपने घर से ही बखूबी अंजाम दिया वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस कार्य हेतु इनकी प्रशंसा की व पृथक से पुरूस्कृत भी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर से प्रशिक्षण प्राप्त 91 वें बैच के 240 उप निरीक्षक के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 9/12/20 से 11/12/20 तक विभिन्न पैनलों के माध्यम से सम्पन्न की गई। समीक्षा के उपरान्त इनके प्रशिक्षण का अंतिम परीक्षा परिणाम तैयार किया जाकर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त 160 उप निरीक्षकों का भी शीघ्र ही दीक्षांत समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश को लगभग 400 प्रशिक्षित उप निरीक्षक सेवा हेतु प्राप्त हो सकेंगे।




Leave a Reply