Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की योग्यता निखरती है : सुमित पचौरी

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की योग्यता निखरती है : सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के समस्त मंडलों का प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण प्रभारी राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि मंडल स्तर पर 29 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा का इतिहास और विकास, भाजपा एवं हमारा दायित्व, हमारा विचार परिवार, पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां, भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग एवं आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन होगा।

प्रशिक्षण वर्ग में मंडल कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित, ग्राम केन्द्र, नगर केन्द्र संयोजक, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल में निवासरत मोचा्र के जिला पदाधिकारी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजक, मंडल में निवासरत जिला एवं प्रांत स्तरीय पदाधिकारी, प्रदेश एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, निर्वाचित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
स्वागत भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि भाजपा का आज जो स्वरूप दिख रहा है वह पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल ही संभव हो सका है। प्रशिक्षण जीवन का अभिन्न अंग और सतत चलने वाली प्रक्रिया है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता होता है, प्रशिक्षण से ही वह अपनी योग्यता को निखारता है। समाज में हमारी भूमिका क्या हो, हम भारतीय जनता पार्टी से क्यों जुड़ें। जिस विचार को लेकर हम समाज में काम कर रहे है उसका विस्तार कैसे हो, इन सभी बातों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण आयोजित करती है।
प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी यही कार्यकर्ता भाव विद्यमान है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा भी एक प्रशिक्षणार्थी के तौर पर सम्मिलित होते है। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का लगातार विस्तार हो रहा है। हमसे नए लोग जुड रहे है। प्रशिक्षण के माध्यम से हर कार्यकर्ता वैचारिक तौर पर मजबूत होंगे। साथ ही पार्टी और हमारी सरकार की उपलब्धियों को नीचे स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
श्री उमाशंकर गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित और कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी का कार्यकर्ता लगातार प्रशिक्षण के माध्यम से परिष्कृत होता है।
बैठक में गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, जिला महामंत्री श्री अनिल अग्रवाल, श्री सत्यार्थ अग्रवाल, जिला प्रक्षिक्षण वर्ग प्रमुख श्री कृष्णमोहन सोनी, श्री अभय प्रताप यादव, श्री नरेन्द्र पटेल, जिला व्यवस्था वर्ग प्रमुख श्री मनोज राठौर, सहयोगी श्री सुनील यादव, श्री संजय वर्मा, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री किशन सूर्यवंशी, श्री इंद्रजीत सिंह सहित समस्त मंडल अध्यक्षगण एवं प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख एवं व्यवस्था प्रमुख उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today