प्रमोशन के लिए एसपी ने 11 निर्दोषों को बनाया नक्सलीः मुंजारे

पूर्व सांसद और पूर्व विधायक कंकर मुंजारे ने बालाघाट के प्रभारी एसपी ए जयदेवन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 11 निर्दोषों को नक्सली बताकर जेल में डाल दिया है। ऐसा इसलिए किया कि उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिल सके।
मुंजारे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बालाघाट की बैहर तहसील के 11 आदिवासी युवकों के खिलाफ एसपी ने नक्सली का मामला दर्ज किया और उनके पास से हथियारों के साथ तस्वीर उतरवाई। उनसे कुछ बर्तन बरामद बताए और नक्सली बताया। इसके बाद उन सभी जैलू सिंह,. पतिराम, जयसिंह,. ईश्वर, राजेश, समारू, मुकेश, रज्जू परते, सोमलाल परते, संजू मेरावी, इंदल को जेल में डाल दिया।
गौरतलब है कि जयदेवन को बालाघाट एसपी अमित सांघी के ट्रेनिंग पर जाने के कारण प्रभारी एसपी बनाया है। वे अप्रैल में यहां आए हैं और मई में उपरोक्त 11 लोगों को पकड़ा गया। मुंजारे ने कहा कि बड़ी कार्रवाई बताकर सरकार की नजर में अच्छी छवि बनाने के प्रयास में जयदेवन ने 11 निर्दोषों को नक्सली बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today