-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री पटवा की पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर बाद भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से अल्प प्रवास पर भोपाल पहुँचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके मंत्रीमंडल के सहयोगियों ने राजा भोज विमान तल पर उनकी अगवानी की। मोदी प्रदेश भारतीय जनता पार्टी राज्य कार्यालय पहुँचे और वहाँ स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर्गीय पटवा के भतीजे पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेन्द्र पटवा से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने पटवा परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिलकर दुख की इस घड़ी में ढाँढस बँधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री के साथ थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्रद्धांजलि देने के बाद वापिस दिल्ली रवाना हुए।
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल परिसर स्थित कार्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री शहनवाज खान, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण ओमप्रकाश धुर्वे, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, सांसद भागीरथ प्रसाद, विधायक रामेश्वर शर्मा, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह सिसोदिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष हितैष वाजपेयी, कृषि उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष रामकिशन चौहान, शैतान सिंह पाल, पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग और रघुनंदन शर्मा, महापौर इंदौर श्रीमती मालिनी गौड़, भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, मध्यप्रदेश रोजगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजेश लूनावत, पूर्व विधायकगण, पार्षद, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री पटवा को पुष्पांजलि अर्पित की।
केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, भोपाल सांसद आलोक संजर, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ल विमान तल पर प्रधानमंत्री की अगवानी के लिये उपस्थित थे। इसके पहले स्वर्गीय पटवा की पार्थिव देह दोपहर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय लाई गई।
Leave a Reply