प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – कपड़ा उद्योग में नई खोज जरूरी
Saturday, 1 July 2017 1:20 PM
khabar sabki
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कपडा उद्योग भारत की विविधता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब देश की विविधता वाली समृद्ध परम्पराओं का फायदा उठाते हुए कपडा निर्यात को बढा़वा दिया जाए। वे गुजरात में गांधीनगर के महात्मा मंदिर में कपडा मंत्रालय द्वारा आयोजित टेक्सटाइल्स इंडिया 2017 प्रदर्शनी और सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश की विविधता हमारे परिधानों में परिलक्षित होती है। उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि वे परिधानों की इस विविधता का पता करें और हर राज्य या क्षेत्र की विशेषताओं को स्पष्ट रूप से चिन्हित करें।