-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री ने भारत को तपेदिक मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत से 2025 तक तपेदिक उन्मूलन अभियान का आज नई दिल्ली में शुभारम्भ किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने दिल्ली तपेदिक उन्मूलन शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने तपेदिक मुक्त भारत अभियान की भी शुरुआत की।
दुनियाभर में टीबी को खत्म करने के लिए वर्ष 2030 तक का समय तय किया गया है। लेकिन मैं आज इस मंच से एक घोषणा कर रहा हूं कि भारत ने वर्ष 2030 से पांच साल और पहले यानि 2025 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य हमने तय किया है। श्री मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यु.एच.ओ. ने 25 वर्ष पहले टीबी को आपातस्थिति घोषित किया था और भारत ने इस बीमारी से संघर्ष का लम्बा रास्ता तय किया। श्री मोदी ने कहा कि बीमारियों को खत्म करने के लिये नई पहल की गयी है, बजट राशि बढ़ाई गयी है और प्रत्यक्ष अंतरण योजना-डीबीटी के ज़रिये पोषाहार दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने स्थिति का विश्लेषण करने और नजरिया बदलने पर ज़ोर दिया। टीबी को भारत से मिटाने के लिए राज्य सरकारों के बीच बहुत बड़ी भूमिका है। कॉओपरेटिव फेडरेलिज्म की भावना को मजबूत करते हुए इस मिशन में राज्य सरकारों को अपने साथ लेकर चलने के लिए मैंने खुद देश के सभी मुख्यमंत्रियों को चिठ्ठी लिखकर इस अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि भारत विश्व से तपेदिक समाप्त करने के लिये प्रतिबद्ध है।




Leave a Reply