-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
प्रधानमंत्री ने पूर्व सैनिकों की पेंशन और सेवानिवृत्ति से जुड़े मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने के निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व सैनिकों से जुड़े पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ जैसे मुददों पर तत्काल ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर कोताही और इसके कार्यान्वयन में देरी पर गंभीर चिंता प्रकट की है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कल प्रगति की तीसरी बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई।
बहुआयामी मंच-प्रगति का गठन शासन की सक्रियता बढ़ाने और परियोजनाओं के समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए किया गया है। प्रगति की बैठक में केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य सेवा-सीजीएचएस से संबंधित विभागों को लंबित मामलों और शिकायतों को जल्दी सुलझाने का निर्देश दिया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और असम सहित कई राज्यों में बुनियादी ढांचे और उससे जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल से परियोजनाओं में देरी और लागत में बढ़ोतरी को रोका जा सकता है।




Leave a Reply