-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री ने नागरिकों को बताया देश में 21 दिन का लॉक डाउन
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए 21 दिन के लॉक डाउन का बताया। उन्होंने कहा कि घर के बाहर लक्ष्मण रेखा खींच लें और उसके बाहर नहीं जाएं। अगर 21 दिन के लॉक डाउन का पालन नहीं किया तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा। उन्होंने 15 हजार करोड़ के पैकेज की व्यवस्था की जानकारी दी और सभी राज्यों को अभी केवल और केवल स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च पर ध्यान देने को कहा है। चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें।
मोदी ने कहा कि 21 दिन लॉक डाउन जनता कर्फ्यू से भी ज्यादा सख्ती के साथ पालन करें। इसी से हम कोरोना वायरस के संक्रमण से देश को बचा सकते हैं। कोरोना वायरस संक्र्रमण के बारे में मोदी ने बताते हुए कहा कि यह 67 दिन एक लाख लोगों में प्रवेश कर सका था लेकिन अगले एक लाख महज 11 दिन में प्रभावित हो गए और अगले एक लाख तो मात्र चार दिन में भी इसकी जकड़ में आ गए। यानी यह जिस तेजी से फैलता है, उसके बारे में सोच भी नहीं सकते। इसलिए आप 21 दिन तक घर के बाहर नहीं निकलें जिससे उसके संक्रमण से बचें। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावितों के इलाज में लगे चिकित्सकों, नर्सों, पैरा मेडिकल स्टाफ, पैथालॉजी आदि के कर्मचारियों के काम के साहस को सलाम किया तथा साथ ही मीडिया के लोगों को भी सलाम किया जो कोरोना वायरस की सूचनाएं लोगों तक पुहंचाने में अपने जीवन को दांव पर लगा रहे हैं। मोदी ने सभी देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना की कि वे 21 दिन घर में रहकर देश को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने में मदद करें।




Leave a Reply