-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री ने कहा विदेश रहने वाले भारतीय देश के सच्चे राष्ट्र दूत
प्रधानमंत्री ने कहा है कि विदेशों में रहने वाले भारतीय सच्चे राष्ट्र दूत हैं। श्री मोदी ने कहा कि इन भारतीयों का अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है।
प्रधानमंत्री आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केन्या की राजधानी नैरोबी में श्री कच्छी लेवा पटेल समाज के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री कच्छी लेवा पटेल समाज ने पिछले एक सौ 25 वर्ष से अफ्रीका के विकास में अहम योगदान किया है और केन्या में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्या में रह रहे पटेल समाज के लोग दिल से भारतीय हैं और उनमें से कई भारतीयों ने केन्या की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत केन्या में खाद्य प्रसंस्करण से लेकर कौशल शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने अफ्रीका के विकास में दस अरब डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है।




Leave a Reply