-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री ने आधुनिकीकृत और विस्तारित भिलाई इस्पात संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की अपनी यात्रा के दौरान आज रायपुर और जगदरपुर के बीच विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के प्रारंभ होने से माओवाद से प्रभावित जनजातीय बस्तर क्षेत्र अब विमान सेवा के नक्शे में शामिल हो गया है। रायपुर और जगदलपुर के बीच यह विमान सेवा केन्द्र की उड़े देश का आम नागरिक यानी उड़ान सम्पर्क योजना के तहत शुरू की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भिलाई में एक समारोह में वीडियो सम्पर्क के जरिये इस सेवा का शुभारंभ किया। वे आज छत्तीसगढ़ में कई अन्य विकास योजनाओं का भी शुभारंभ कर रहे हैं।
बाद में प्रधानमंत्री भिलाई इस्पात कारखाने भी गये और वहां आधुनिकीकृत और विस्तारित इस्पात कारखाने को राष्ट्र को समर्पित किया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा करने वाले श्री मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं।
प्रधानमंत्री ने भिलाई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी के नये भवन की आधारशिला भी रखी और भारत नैट परियोजना के दूसरे चरण की शुरूआत की।




Leave a Reply