-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति षी जिनपिंग के साथ षियन में शिखर स्तर की वार्ता की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चीन के षिअन में चीन के राष्ट्रपति षी जिनपिंग से बातचीत की। विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया लगभग डेढ़ घंटे चली बातचीत में दोनों नेताओ ने सीमा पर शांति और व्यापार असंतुलन सहित विभिन्न मुददों पर विचार किया। दोनों देशों ने आपसी विश्वास मजबूत करने, सीमा पर शांति, व्यापार असंतुलन, निवेश और आंतकवाद से निपटने में सहयोग बढ़़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की है। बातचीत बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता के मुददे पर भी चर्चा की गई।
बाद में श्री षी जिनपिंग श्री नरेन्द्र मोदी के साथ छठी शताब्दी में निर्मित वाइल्ड गूज पगोड़ा गए। इसका भारत के साथ गहरा संबंध है। महान चीनी यात्री ष्वानजांग बौद्ध धर्म ग्रंथों के साथ जब भारत से वापस लौटे तो वे इस पगोड़ा में गए और इन ग्रंथों का चीनी भाषा में अनुवाद किया । शाम को श्री मोदी का साउथ सिटीवाल में परम्परागत तांग राजवंश शैली में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति ने श्री मोदी के सम्मान में भोज दिया। श्री मोदी ने उन्हें गुजरात में वादनगर के पास देव नी मोरी में तीसरी या चौथी शताब्दी स्तूप से निकाली गई बुद्ध की पत्थर की प्रतिमा और बौद्ध स्मृति चिन्हों के पत्थर के बक्से की प्रतिकृति भेंट की। श्री मोदी ने चीन के सोशल मीडिया वेबो पर षियन में टेराकोटा वारिअर्स र्और दाशीषांग बौद्ध मन्दिर की अपनी यात्रा के बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वे चीन की जनता के उत्साह और षियन शहर में गर्मजोशी से स्वागत किए जाने से काफी प्रसन्न हैं। प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि दाशीषांग मन्दिर बहुत सुन्दर है और वे फिर यहां आना चाहेंगे। श्री मोदी ने वेबो सोशल मीडिया पर मन्दिर के साथ ली गई अपनी फोटो भी डाली है।




Leave a Reply