प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडि़यों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडि़यों से आज बातचीत की। उन्‍होंने खेलों में अनुकरणीय प्रदर्शन और एशियाई खेलों में अब तक के सबसे अधिक पदक दिलाकर देश का नाम रोशन करने पर उन्‍हें बधाई दी। खिलाडि़यों से बातचीत में श्री मोदी ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि छोटे शहरों, ग्रामीण इलाकों और गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री का सपना है कि सरकार के प्रयासों से पदक तालिका में महत्‍वपूर्ण बढ़त हासिल हो और युवा खिलाडि़यों को प्रोत्‍साहन मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today