प्रधानमंत्री मोदी ने किया रवांडा की राजधानी किगाली में नरसंहार स्मारक केन्द्र का दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रवांडा की राजधानी  किगाली में नरसंहार स्‍मारक का दौरा किया। यह स्‍मारक 1994 में रवांडा के जनसंहार की घटना में मारे गए ढाई लाख से अधिक लोगों की याद में बनाया गया है। श्री मोदी ने  वहां के सरकारी कार्यक्रम- गिरिंका के दौरान 200 गायें दान में दी। गौ-दान के उपलक्ष्‍य में रवेरू आदर्श ग्राम में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें रवांडा के राष्‍ट्रपति पॉल कगामे शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रवांडा की दो दिन की यात्रा पर कल किगाली पहुंचे थे। श्री मोदी और रवांडा के राष्‍ट्रपति पॉल कगामे के बीच किगाली में  शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता में विभिन्‍न मुद्दों और द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
दोनों देशों ने रक्षा, व्‍यापार, कृषि, चमड़ा और संबंधित उत्‍पादों तथा डेरी क्षेत्रों में आठ समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए। भारत ने रवांडा को 10-10  करोड़ अमरीकी डॉलर के दो ऋण उपलब्‍ध कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today