प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वाशिंगटन में बुद्धिजीवियों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में आज वाशिंगटन पहुंचे। उन्‍होंने एर्लिंगटन के राष्‍ट्रीय समाधि स्‍थल में सैनिकों की समाधि पर माल्‍यार्पण किया और कोलंबिया अंतरिक्ष यान स्‍मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की। Personally you know it was commemorating my freind so, feels good thank you, yeah, very nice gesture and its a symbol that space is very important to both countries

श्री मोदी ने उस समारोह में भी हिस्‍सा लिया जिसमें भारत से अवैध तरीके से प्राप्‍त कई महत्‍वपूर्ण सांस्‍कृतिक कलाकृतियां भारत को सौंपी गईं। श्री मोदी ने चुराई गई सांस्‍कृतिक महत्‍व की वस्‍तुएं भारत को सौंपे जाने पर अमरीकी सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया।

 बुद्धिजीवियों के साथ बैठक के दौरान हर किसी ने इस बात की आवश्‍यकता को रेखांकित किया कि भारत और अमरीका मिलकर विश्‍व के लिए क्‍या कुछ कर सकते हैं।

इस साझेदारी में सबसे महत्वपूर्ण है एक दूसरे लोगों के बीच संपर्क। हम जानते हैं कि अमरीका में तीस लाख से ज्यादा भारतीय स्वास्थ्य और हॉस्पिटेलिटी सहित अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रूची और सांस्कृतिक मूल्यों के बीच भी गहरी साझेदारी है।

अमरीका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए अमरीकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के साथ बातचीत करेंगे और अमरीकी कांग्रेस के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करेंगे। श्री मोदी स्विट्जरलैंड की यात्रा के बाद वाशिंगटन पहुंचे हैं। स्विट्जरलैंड में वह 48 सदस्‍य देशों वाले परमाणु सामग्री आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्‍यता के लिए यूरोपीय राष्‍ट्रों का समर्थन जुटाने में सफल रहे। इस समूह की महत्‍वपूर्ण बैठक हाल ही में होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today