-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री का दक्षिण कोरियाई कम्पनियों से भारत में निवेश बढ़ाने का आहवान।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा पूरी कर आज शाम कोरिया के उल्सान शहर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। अपनी दो दिन की दक्षिण कोरिया यात्रा के अंतिम दिन आज श्री मोदी ने दक्षिण कोरिया की कंपनियों के प्रमुखों और उद्योगपतियों के साथ बैठक की और कोरिया में भारत के मित्र संघ की बैठक को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री की दक्षिण कोरिया यात्रा काफी व्यस्त रही। इस दौरान उन्होंने वहां की राष्ट्रपति पार्क ग्यून ही के साथ बातचीत की, उद्योगपतियों और व्यापारियों की बैठक को संबोधित किया और वहां बसे भारतीयों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए। बुनियादी ढांचा, विनिर्माण, रक्षा प्रौद्योगिकी और रक्षा उपकरणों के निर्माण सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए सात समझौते किये गये। दोनों देशों ने दोहरे कराधान से बचने के समझौते पर हस्ताक्षर किये तथा भारत-दक्षिण कोरिया व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री की यात्रा के परिणाम स्वरूप दक्षिण कोरिया सरकार ने स्मार्ट सिटी, रेलवे और बिजली क्षेत्र सहित बुनियादी ढांचे के लिए, निर्यात ऋण तथा विकास कोष के अंतर्गत दस अरब डॉलर के विकास पैकेज की घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान कोरियाई कंपनियों से भारत में निवेश करने की अपील की। उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ बैठक में उन्होंने भारत में निवेश और कारोबार को आसान बनाने के लिए नीतिगत वातावरण अनुकूल बनाने का आश्वासन दिया। अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर श्री नरेन्द्र मोदी ने तेजी से विकास के लिए एशियाई देशों द्वारा सामूहिक प्रयास और समावेशी अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विकास का आह्वान किया।




Leave a Reply