-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रदेश में 53 हजार 503 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 21 हजार 242 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 1 हजार 927 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 34 हजार 617 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं। प्रदेश में 53 हजार 503 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 14 लाख 43 हजार 346 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं, जिनमें से 13 लाख 95 हजार 843 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 11 लाख 36 हजार 355 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 07 हजार 160 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 06 हजार 991 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 88 हजार 683 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। वाहनों के दुरूपयोग पर 7 हजार 683 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।




Leave a Reply