-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल में स्थिति बिगड़ी, 20 नए कोरोना पॉजिटिव
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति इंदौर में बिगड़ने के बाद अब भोपाल में भी स्थिति खराब होती जा रही है। सोमवार को कोरोना संक्रमित 20 नए प्रकरण सामने आए जिन्हें मिलाकर भोपाल में 61 कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों की संख्या हो गई है। भोपाल में एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में स्थिति में सुधार है।
मध्यप्रदेश में लॉक़डाउऩ की दूसरे सप्ताह में भी कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो पा रही है। इंदौर में जहां डेढ़ सौ से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं, वहीं भोपाल में भी सोमवार को 20 नए केस मिलने से 61 कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हो गई है। एक सुरक्षा गार्ड की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है। भोपाल और इंदौर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों ग्वालियर, जबलपुर, शिवपुरी, उज्जैन, खरगोन, मुरैना, छिंदवाड़ा, बड़वानी, बैतूल, विदिशा में भी कोरोना वायरस संक्रमित पॉजिटिव केस मिल हैं। कुछ जिलों की स्थिति स्थिर बनी है और सुधार हो रहा है।
भोपाल में कोरोना वाय़रस संक्रमित लोगों के मिलने के बाद जिन इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है, उनमें प्रोफेसर कॉलोनी, विचित्र नगर, दुर्गा नगर, सेमरा चांदबड़, अहाता रुस्तम खां श्यामला हिल्स, तलैया, रहमानिया मस्जिद, हिंद कानवेंट स्कूल के पीछे ऐशबाग, फार्च्यून प्राइड कॉलोनी त्रिलंगा, बड़वाली मस्जिद, जहांगीराबाद, पुलिस लाइन, टीटीनगर, चार इमली, 1250 शिवाजी नगर, इंद्रा नगर, बाग उमराव दूल्हा, इब्राहिंमगंज, गोविंदपुरा, होशंगाबाद रोड, कोलार, कान्हा टावर, तुलसी नगर, लोहा बाजार।




Leave a Reply