-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
प्रदेश भर में सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत चल रहे सेवा कार्य
कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में जरूरतमंदों को भोजन, दवाएं, मास्क, सैनेटाईजर सहित आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भी लोगों की सहायता के लिए पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता आगे आए।
रीवा में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने मनगंवा विधानसभा के शुकुलगंवा और रामपुर क्षेत्र में कोरनटाइन मरीजों का हालचाल जानकर बस्तियों में सूखा राशन एवं मास्क वितरित किया।
भोपाल के भीम नगर, ओमनगर, कोलार एवं बाणगंगा झुग्गी बस्तियों में पहुंचकर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा, श्री उमाशंकर राजपूत, श्री सोनू पालीवाल, श्री प्रमोद राठौर ने राशन वितरित किया।
इंदौर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पतालों में मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन पैकेट बांटे।
उज्जैन में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर निराश्रितों को भोजन, मास्क वितरित किया जा रहा है।
विदिशा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किये गए।
मंडला में सेवा कार्यों के अंतर्गत पार्टी कार्यालय में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं।
हरदा में नगर मंडल अध्यक्ष श्री विनोद गुर्जर एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा जिला चिकित्सालयों में भोजन पैकेट, मास्क, सेनेटाइजर वितरित किया।
सीहोर में जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय एवं श्री जितेंद्र गौड़ ने जरूरतमंद व्यक्तियां को निशुल्क भोजन वितरित किया।
पन्ना में गुन्नौर विधानसभा के सलेहा मंडल के विभिन्न गांवों में वैक्सीनेशन रथ के माध्यम से जनता को कोरोना से बचाने एवं वैक्सीन के लाभ के विषय में निरंतर जनजागरण किया जा रहा है। जनजागरण के साथ-साथ मास्क वितरण भी किया गया।
झाबुआ में जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह नायक ने आमजनों को मास्क वितरित कर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।
छिंदवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन पैकेट वितरित किया।
छतरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट, मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किये।
सिवनी जिले मे नमो कोविड केयर सेन्टर में पार्टी के कार्यकर्ता कोविड मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए सेवा कार्य कर रहे है।
सागर में पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोविड मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित, मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किया।
कटनी के जिला सिविल अस्पताल के पास सांसद कोविड सहायता केन्द्र में कोरोना मरीजों को दवाईयां, भोजन, काढ़ा, सेनेटाइजर, मास्क एवं अन्य सहायता प्रदान की जा रही है।




Leave a Reply