-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा
मध्यप्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ 20 अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2021 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने तथा 6अधिकारियों/कर्मचारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने इन सभी अधिकारी व कर्मचारियों को पदक मिलने की घोषणा होने पर हार्दिक बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानि 15 अगस्त 2022 को किया जाएगा।
वीरता के लिए पुलिस पदक पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी (1BAR), सहायक सेनानी श्री रवि द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सर्व श्री अजित सिंह, श्री विपिन खलको, श्री रामपदम को देने की घोषणा की गई है।
राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) श्री राजेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्री डी.श्रीनिवास राव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) श्री आदर्श कटियार एवं निरीक्षक रेडियो मुख्यालय भोपाल श्री प्रमोद पीटर को देने की घोषणा की गई है।
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री सुंदर सिंह कनेश, पुलिस अधीक्षक एसपीई लोकायुक्त भोपाल श्री मनु व्यास, सहायक पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल श्री दिलीप सिंह तोमर, सहायक सेनानी 36 वीं वाहिनी बालाघाट श्री चंद्रशेखर कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल श्री ध्यान सिंह चौहान, सहायक सेनानी 13 वीं वाहिनी ग्वालियर श्री महेन्द्र कुमार छारी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री हरि सिंह रघुवंशी, सूबेदार (एम) आरएपीटीसी इंदौर श्री विनोद कुमार भाटेवरा, सूबेदार (एम) प्रशासन पुलिस मुख्यालय श्री हिमांशु त्रिवेदी, उप निरीक्षक (एम) सीधी श्री राम सुंदर सोंधिया, सहायक उप निरीक्षक सीआईडी पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री विनोद कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक पीटीसी इंदौर श्री हरि प्रसाद तिलवे, प्रधान आरक्षक रेडियो मुख्यालय भोपाल श्री सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, आरक्षक (डीआर) प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री उवेश खान, आरक्षक रेडियो मुख्यालय भोपाल श्री भरत कुमार मजुमदार तथा उप निरीक्षक (एम) प्रबंध पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री राम बाहोर वर्मा को दिया जाएगा। अगले साल 15 अगस्त को इन सभी को अलंकरण समारोह में ये पदक सौंपे जाएँगे।




Leave a Reply