-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक
मध्यप्रदेश पुलिस के 20 अधिकारी-कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा आज नई दिल्ली में की गई है। पुलिस महानिदेशक ऋषिकुमार शुक्ला ने इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पदक मिलने पर बधाई दी है। आज घोषित सभी पदको का वितरण 15 अगस्त, 2018 को स्वतत्रंता दिवस समारोह में किया जायेगा ।
राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक रामलाल प्रजापति पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ भोपाल, जुगल किशोर दीक्षित उप सेनानी 35वीं वाहिनी विसबल मंडला और सउद जफर प्रधान आरक्षक 7वी वाहिनी विसबल भोपाल को देने की घोषणा हुई है।
सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक विवेक शर्मा पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर, हेमंत चैहान सहायक पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल, रामअवतार सिंह कुशवाह निरीक्षक विसबल 5वीं वाहिनी मुरैना, अशोक कुमार भुसारी, उपनिरीक्षक आरएपीटीसी इन्दौर, अजय कुमार सिंह उपनिरीक्षक फोटो पुलिस मुख्यालय, अशोक कोल्हे सहायक उपनिरीक्षक आरएपीटीसी इन्दौर, गोपाल सिंह सहायक पुलिस निरीक्षक रेडियो भोपाल, अजय कुमार शर्मा सहायक उपनिरीक्षक सायबर सेल मंदसौर, मेहताब सिंह रधुवंशी सहायक उपनिरीक्षक जिला पुलिस बल भोपाल, किशनलाल मेहरा सहायक उपनिरीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल, बाल्मीक सनान्से प्रधान आरक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल, नवाब खान निरीक्षक-(एम)/स्टेनो पुलिस मुख्यालय, श्याम राव पाटिल निरीक्षक-(एम) पुलिस मुख्यालय, श्रीमती ऊषा किरण पांडे सूबेदार (एम) जेएनपीए सागर, सुरेश कुमार दुबे उप निरीक्षक-(एम) पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना, अरुण कुमार मिश्रा आरक्षक लोकायुक्त भोपाल और विनोदकुमार थापा आरक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को मध्यप्रदेश के स्वतंत्रता दिवस समारोह वर्ष-2018 में प्रदान किया जावेगा ।




Leave a Reply