-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
प्रदेश के युवाओं को चाहिए कमल नाथ का विज़न – सज्जन सिंह वर्मा
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा आज आगर विधानसभा के दौरे पर पहुंचे और गांव गांव घूम कर कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के समर्थन में जनसंपर्क किया। श्री वर्मा ने किसानों के बीच जन सभाओं को भी संबोधित किया और कहा कि शिवराज का झूठ अब प्रदेश का किसान पहचान गया है। शिवराज अपनी सभाओं में जाकर झूठ बोल रहे हैं कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ जबकि उनकी सरकार ने ही विधानसभा में कांग्रेस के प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी कि प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों का साड़े 11 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया है जो कमलनाथ सरकार ने किया।
उन्होंने कहा कि किसानों को सोयाबीन की फसलों का मुआवजा देने से शिवराज क्यों भाग रहे हैं? खुद को किसान का बेटा बोलने वाले शिवराज किसानों के साथ धोखा क्यों कर रहे हैं? फसल बीमा का भी हजारों किसानों को कोई पैसा नहीं मिला। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार देने का विजन सिर्फ कमलनाथ के पास है, उन्होंने प्रदेश में उद्योग लगाने वाले सभी उद्योगपतियों को आमंत्रित किया और कहा कि आप जो भी उद्योग लगाएंगे उसमें हमारे प्रदेश के 70% युवाओं को रोजगार देना होगा। ऐसी दूरगामी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री को सत्ता के दलालों ने अपनी नोट नीति से हटा दिया, अब प्रदेश की जनता और प्रदेश के युवा और किसान न्याय करेंगे आने वाले चुनावों में शिवराज को दूसरी बार फिर से नकारेंगे।




Leave a Reply