-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
प्रदेश के नए आईपीएस अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारम्भ
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रदेश को प्राप्त तीन नवीन आईपीएस अधिकारियों का एक माह तक चलने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ 20 दिसंबर को महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त मध्यप्रदेश श्री राजीव टण्डन द्वारा किया गया।
73 वें आरआर आईपीएस बैच में श्री शशांक, श्री सियाज़ एवं सुश्री सोनाक्षी सक्सेना शामिल हैं। इन्हें मध्यप्रदेश कॉडर प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात एक माह के प्रादेशिक प्रशिक्षण मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में आयोजित है। इन्हें सम्बोधित करते हुए श्री टण्डन ने आगामी समय की चुनौतियों, प्रदेश की विविधताओं और पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अनुराधा शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।अकादमी के उपनिदेशक डॉ विनीत कपूर ने एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रश्मि पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन किया।




Leave a Reply