प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में किसान सहायता केंद्र आरंभ

प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष में आयोजित एक समारोह में किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए कांगे्रस ने आज किसान सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। इस किसान सहायता केंद्र के माध्यम से सीधे तौर पर किसान अपनी समस्याएं फोन नं. 0755-424816, ईमेल अथवा स्वयं उपस्थित होकर लिखित दस्तावेज प्रस्तुत कर दर्ज करा सकेंगे। इस काॅल संेटर में प्राप्त किसानों की समस्याओं को कांगे्रस राज्य सरकार द्वारा शीघ्र निराकरण कराने का प्रयास करेगी। 

प्रदेश कांग्रेस मे महामंत्री एवं प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा को किसान सहायता केंद्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है जो प्रदेश भर के किसानों की समस्याओं का डाटा एकत्र प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ को अवगत करायेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्षद्वय चंद्रप्रभाष शेखर और प्रकाश जैन ने विभिन्न क्षेत्रों से आये किसानों के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर श्री शेखर ने कहा कि यह किसान सहायता केंद्र प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रारंभ किया गया है, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को सुना जायेगा और उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए तत्परता से प्रयास किये जायेंगे और श्री शर्मा के साथ एक टीम किसानों की समस्या सुनने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।प्रकाश जैन ने कहा कि किसान सहायता केंद्र किसानों के हित में संघर्ष करने और किसानों की समस्याओं के निराकरण की लड़ाई के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा। किसान सहायता केंद्र शुभारंभ होते ही किसानों द्वारा फोन पर कई शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें सतना जिले के नागोद के रामेश्वर प्रसाद गौतम ने श्यामनगर सिंचाई परियोजना पर काम न होने से सिंचाई में आ रही परेशानी बतायी, मंदसौर के सीतामऊ के किसान गोपाल माली ने अतिवर्षा के कारण फसल बर्बाद होना बताया, रतलाम के मुकेश पंचरजिया ने सरकार द्वारा गेहूं नहीं खरीदे जाने की शिकायत की, मुकेश पाटीदार ने अतिवर्षा के कारण फसल बर्बाद होने, मुरैना के शिवसिंह ने गेहूं की फसल जल जाने पर सहायता नहीं मिलने, गौरव रघुवंशी सिवनी मालवा ने ट्रांसफार्मर जल जाने और देवास के सत्यनारायण जाट ने बांस की अनुदान राशि नहीं मिलने की शिकायत काॅल संेटर में दर्ज करायी। वहीं कटनी बहोरीबंद के किसान प्रमोद जैन ने सरकार द्वारा 400 क्विंटल धान जप्त कर गवन का आरोप लगाने की शिकायत दर्ज करायी।     इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री राजीव सिंह, किसान नेता दिनेश गुर्जर, डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान, प्रवक्तागण जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, विभा पटेल, दुग्रेश शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, अजयसिंह यादव, अब्बास हाफिज, विजय सरवैया, रवि वर्मा, संतोष कंसाना के साथ विभिन्न जिलांे से आये किसान नेता भगवत पटेल, रमेशचंद्र शर्मा, सफी मोहम्मद, संतोष शर्मा, सुरेश चंद्र सेठी, रमेश सिलावट सहित कांगे्रसजन एवं किसान साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today