-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रदेश अध्यक्ष 10 को कटनी एवं 11 को पन्ना प्रवास पर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 10 एवं 11 जनवरी को कटनी एवं पन्ना प्रवास पर रहेंगे। श्री शर्मा 10 जनवरी को प्रातः 7 बजे भोपाल से कटनी रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सांची, विदिशा, राहतगढ़, सागर, दमोह, रीठी होते हुए कटनी पहुंचेंगे।
कटनी में दोपहर 1 बजे सिविल लाइन स्थित भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री स्व. राजेश जैन को उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गत दिनों स्व. राजेश जैन का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस में जिला कोर समिति की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट आफिस में बैठक में भाग लेंगे। श्री शर्मा शाम 4 बजे जिला कार्यालय में आयोजित कटनी जिले के मंडल अध्यक्षों की बैठक एवं शाम 4.30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। शाम 6.30 बजे कटनी से बहोरीबंद रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष शाम 7.15 बजे बहोरीबंद बस स्टेण्ड एवं दुकानों का लोकार्पण करेंगे। रात्रि 8 बजे बहोरीबंद कटनी से पन्ना रवाना होंगे। रात्रि विश्राम पन्ना सर्किट हाउस में करेंगे।
विष्णुदत्त शर्मा 11 जनवरी को प्रातः 9 बजे पन्ना से गुनौर रवाना होंगे। प्रातः 10 बजे गुनौर नगर पंचायत कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। श्री शर्मा प्रातः 11.30 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे पन्ना के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में आयोजित सांसद निधि से स्वीकृत कार्यो का भूमिपूजन एवं ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे चिटाकुंआ ग्राउंड में एनएमडीसी पन्ना के सीएसआर योजना के तहत सुदर्शन वनवासी छात्रावास के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम 5 बजे जिला कार्यालय में आयोजित जिला कोर समिति की बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष शाम 5.30 बजे सर्किट हाउस में आमजन एवं अन्य संगठनों से भेंट करेंगे। शाम 6 बजे पन्ना से अमानगंज पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम 7 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।




Leave a Reply