-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रदेश अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को भारत माता चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर निकाली गई, साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साईकिल रैली का आयोजन जनअभियान परिषद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया था।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में कोविड काल के दौरान सेवा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित कोरोना वालिंटियर्स को शहर एवं प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी। महापुरूषों के बलिदान युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणापथ का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि देश के लिए मर मिटने वाले उन शहीदों को हम आजादी के अमृत महोत्सव में स्मरण करेंगे। जनअभियान परिषद द्वारा आज अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित साईकिल रैली का उल्लेख करते हुए कहा कि एक साथ, एक समय में प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित साईकिल रैली से शहर और प्रदेश को प्रदूषण मुक्त करने का बड़ा संदेश जायेगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं उपस्थित अतिथियों ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित श्री शुभम चौहान का साल श्रीफल से अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित वालिंटियर्स को आजादी के महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए, उन्हें रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में जनअभियान परिषद के महानिदेशक श्री बीआर नायडू, कार्यपालक निदेशक डॉ. धीरेन्द्र पाण्डे, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री राहुल सिंह परिहार, संभाग समन्वयक श्री वरूण आचार्य, जिला समन्वयक श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी सहित जनअभियान परिषद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के वालिंटियर्स उपस्थित थे।




Leave a Reply