-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभम चौकसे, अर्चना किरार सहित 17 खिलाड़ियों का सम्मान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को अपने निवास पर पर्वतारोही शुभम चौकसे एवं कबड्डी में ओपन यूनिवर्सिटी की गोल्ड मैडलिस्ट खिलाड़ी अर्चना किरार सहित ताइक्वांडो, जूडो, कुश्ती, कबड्डी और कराते के 17 खिलाड़ियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पर्वतारोही शुभम चौकसे ने अत्यंत कम तापमान के बीच 15 अगस्त के दिन यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर चढ़कर तिरंगा लहराया और विश्व में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।
वहीं, रोशन और अर्चना किरार ने कबड्डी में प्रदेश का नाम रोशन किया है। श्री शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के संयोजक श्री श्रवण मिश्रा को इस सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ और सरकार गांव से लेकर शहर तक खिलाड़ियों में हुनर की तलाश कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि ‘खेलेंगे हम-खेलेगा मध्यप्रदेश’ हमें इस नारे के साथ आगे बढ़ना है। हम मध्यप्रदेश के गांवों में खेलों को बढ़ावा देकर प्रतिभाओं की खोज करेंगे।




Leave a Reply