प्रदेशवासियों के विकास के लिए कांग्रेस का संषर्घ रहेगा जारी: अरूण यादव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के प्रांगण में 68 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपने संदेश में यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशवासियों, किसानों के हितों और उनके विकास के लिए अपनी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रखेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कालेधन एवं भ्रष्टाचार की लड़ाई का खुले तौर पर समर्थन करती है, लेकिन मौजूदा सरकार द्वारा अपनाई गई अतार्किक विधि और उससे हुए नुकसान के खिलाफ है। नोटबंदी से प्रदेश और देश का आमजन काफी पीडि़त होकर अपने ही पैसों के लिए मोहताज है।  यादव ने पार्टी की ओर से प्रदेश के नागरिकांे को विश्वास दिलाया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और संकीर्ण कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस आम आदमी के हितों के लिए अपने सिद्धांतों और चरित्र के अनुरूप अपनी पूरी शक्ति के साथ आगे भी अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।
नोटबंदी के फैसले से आमजन, किसान, व्यापारी, मजदूर एवं सर्वहारा वर्ग काफी परेशान है, नोटबंदी का जिस तरह क्रियान्वयन हुआ उसे दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों, बुद्धिजीवियों ने प्रबंधन की असफलता, और लूट-खसोट बताया है। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी उपाध्यक्ष अशोकसिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी, महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, पी.सी. शर्मा, वीरसिंह यादव, शशि राजपूत, मसर्रत शाहिद, अशोक जैन भाभा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान, प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, विभा पटेल, दुर्गेश शर्मा, भूपेन्द्र गुप्ता, राजकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today