-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रथम प्रधानमंत्री के चरित्र हनन का प्रयास मूर्ति भंजन का निकृष्ट प्रयास-कांग्रेस
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का बयान घटिया राजनीति का हिस्सा है। समूचे देश में महापुरुषों के चरित्र हनन के जो निकृष्ट प्रयास किए जा रहे हैं। उसी साजिश का यह हिस्सा प्रतीत होता है ।
प्रदेश काग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा और संघ? अपनी चरित्र हनन की राजनीति को अंजाम देने के लिए राजभवन जैसे संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर रहे हैं। राजभवन के नाम से वेबसाइट पर जो संस्मरण लिखे गए हैं क्या वे प्रमाणिक रूप से तत्कालीन गवर्नर विनायक पाटस्कर द्वारा लिखे गए हैं? या किसी लेखक द्वारा लिखवाए गए हैं? यह जांच का विषय है। प्रोटोकॉल के अनुसार कौन प्रधानमंत्री क्या खाता है क्या पहनता है क्या पीता है इसकी जानकारी क्या डी-क्लासिफाइड की जाती है?क्या अब यह भी सार्वजनिक होना चाहिए कि निजी जीवन में अटल जी क्या खाते थे क्या पीते थे किसके साथ रहते थे ।क्या यह सरकारी डॉक्यूमेंटेशन का हिस्सा हो सकता है? अगर नहीं तो ऐसे दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार पर सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए ।देश के प्रधानमंत्री अगर सिगरेट पीते थे तो क्या यह सूचना जिसे स्वयं कभी पंडित नेहरू ने नहीं छुपाया उसका दुरुपयोग चरित्र हनन के लिए किया जाना चाहिए ? अटल जी ने स्वयं कहा था कि वह अविवाहित जरूर हैं किंतु कुंवारे नहीं। तो क्या विश्वास सारंग यह भी सार्वजनिक करेंगे कि यह बयान अटल जी ने किनसे संबंध होने के कारण दिया था? निजी जीवन को अपने घिनौने राजनीतिक निंदा अभियानों का हिस्सा बनाना मूर्ति भंजन का निकृष्ट प्रयास है।




Leave a Reply