प्यारे मिया प्रकरण की जांच हेतु SIT का गठन

प्यारे मियां द्वारा नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किए जाने के खिलाप जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। इसमें एक एसपी एक एएसपी, एक सीएसपी, एक डीएसपी सहित 6 थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है।

थाना शाहपुरा में दर्ज दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के मामले के आरोपी और पूर्व पत्रकार प्यारे मियां के खिलाफ भोपाल डीआईजी इरशाद वली ने एसआईटी का गठन किया है। इसकी कमान एसपी साउथ साई कृष्णा थोटा को सौंपी गई है। एसआईटी में एएसपी रजत सकलेचा, डीएसपी सुश्री हिमानी सोनी, सीएसपी टीटीनगर उमेश तिवारी, टीआई शाहपुरा, टीआई महिला थाना, टीआई टीटीनगर, टीआई रातीबड़, टीआई कोहेफिजा व थाना प्रभारी श्यामलाहिल्स को सम्मिलित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today