-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
“पोवाडा” शौर्यगान की प्रस्तुति
एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत इंदौर निवासी ऐवज भंडारे द्वारा महाराष्ट्र की प्राचीन विधा “पोवाडा” (शौर्यगान) की प्रस्तुति दी गई| श्री गणेश की वंदना कर नमन गान से इस कर्यक्रम को पारंपरिक तरीके से प्रारंभ किया| तत्पश्चात सभी महापुरुषों और राष्ट्रपुरुषों को एक गीत द्वारा कार्यक्रम में आशीर्वाद स्वरुप आने हेतु आमंत्रित किया गया| उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के पोवाडे, श्रृंखला कैसे प्रारंभ हुई, अनेक महापुरुषों को समर्पित होती हुई आगे बढ़ती गई|
सर्वप्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की कथा को पोवाडे में बताया गया| उसके पुरान्त इंदौर की महारानी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को आदरांजलि अर्पित की| तत्पश्चात महाराष्ट्र के तीन क्रांतिकारी “चाफेकर बंधुओं” द्वारा पूना के अत्याचारी कलेक्टर रंड के वध का प्रसंग पोवाडे में जीवंत किया| उनके बलिदान से प्रेरित स्वातंत्र्यवीर सावरकर जी के जीवन के कुछ बिन्दुओं को पोवाडे में प्रस्तुत किया गया| और अंत में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन के कुछ प्रसंग और उनके बलिदान की कथा को प्रस्तुत किया| साथ ही इन सभी महापुरुषों के जीवन से अनेक सीखने योग्य बिन्दुओं को विशेष रूप से चिन्हित कर बताया| इनसे प्रेरणा लेकर आधुनिक युवा पीढ़ी कैसी हो इस पर भी अपने विचार रखे| ऐवज के साथ गायन की संगत हेतु इंदौर के ही श्री रुपेश पारोलकर और पियूष अभ्यंकर थे| हारमोनियम पर कौस्तुभ नाईक, ऑक्टोपेड पर श्री सौरभ राठौड, ढोलक(नाल) पर श्री संतोष महाले और तबले पर ख्यातनाम गायक अभय मानके संगत हेतु उपस्थित थे| ज्ञात हो कि ऐवज विगत दस वर्षों से पुणे में महाराष्ट्र की पारंपरिक विधा “कीर्तन” का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं | साथ ही इंदौर में अभय मानके जी से संगीत प्रशिक्षण भी ले रहे हैं




Leave a Reply