मध्य प्रदेश के सीधी पेशाबकांड की गूंज देशभर में हो रही है और इसमें लोक गायक नेहा सिंह राठौर की एंट्री हो गई है। उन्होंने खाकी चड्ढे और जनेऊ में प्रवेश शुक्ला की प्रतिकृति सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी और फिर क्या था यूपी से एमपी तक बवाल मच गया है। एमपी में नेहा सिंह राठौर नाम के ट्विटर एकाउंट होल्डर के खिलाफ पुलिस ने एक्शन ले लिया। पढ़िये रिपोर्ट।
सीधी पेशाबकांड की देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हुई है और तमाम जानी-मानी राजनीतिक-गैर राजनीतिक हस्तियों द्वारा आलोचना की गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव हो या बसपा प्रमुख मायावती या कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी या महासचिव प्रियंका वाड्रा, सभी ने इस घटना को अमानवीय और घृणित मानसिकता का कृत्य बताया तो जानी मानी लोक गायक नेहा सिंह राठौर ने अपने अंदाज में इस घटना पर इंस्टाग्राम व ट्विटर में पोस्ट अपलोड की।
खाका हाफ पेंट-जनेऊ दिखाए जाने से मुसीबत बड़ी नेहा सिंह राठौर के नाम वाले ट्विटर व इंस्टाग्राम एकाउंट में जो पोस्ट है उसमें एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाया गया जो सिगरेट का कश लगा रहा है। जनेऊ पहने व खासी हाफ पेंट उसके पास पड़ी है। खाकी हाफ पेंट सामाजिक संस्था राष्ट्रीय स्वयं सेवक का प्रतीक माना जाता है क्योंकि यह उसके कार्यकर्ताओं की ड्रेस हुआ करती रही है। उसके हाथ-पैर के बाल दिखाए गए हैं जिससे व्यक्ति के कमर के नीचे के हिस्से में कोई कपड़ा नहीं पहने का दिखाने की कोशिश की गई है। इस पोस्ट पर भोपाल के सूरज खरे नाम के व्यक्ति की शिकायत पर नेहा सिंह राठौर के ट्विटर एकाउंट होल्डर के खिलाफ हबीबगंज थाना भोपाल में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस थाना हबीबगंज के प्रभारी मनीष राज ने बताया कि अभी ट्विटर एकाउंट होल्डर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है और जांच की जा रही है। नेहा सिंह राठौर के खिलाफ नामजद एफआईआर नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौसेना दिवस पर कहा है कि हर भारतवासी के लिऐ यह गर्व का अवसर है। समुद्र की विस्तारित सीमाओं तक देश की सुरक्षा के लिए समर्पित नौसेना का समर्पण वंदनीय है। मुख्यमंत्री - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश में - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजा भोज की नगरी भोपाल में लगभग एक हजार साल पहले बने बड़े तालाब में 'शिकारा नाव' सेवा का शुभारंभ ऐतिहासिक अवसर है। इन नवीन 20 शिकारों के माध्यम से पर्यटक - 04/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव, क्रांतिसूर्य मामा टंट्या भील के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जननायक टंट्या मामा ने ब्रिटिश हुकूमत के अ - 04/12/2025
Leave a Reply