-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पेट्रोल डीजल पर टैक्स के नाम पर खुली लूट बंद करे सरकार: सबलोक
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार शासन चलाने के बजाय पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भारी भरकम टैक्स वसूल कर व्यापार कर रही है। प्रदेश में 1 लीटर पेट्रोल पर 31 रु टैक्स वसूल कर जनता को सीधी तरह लूटा जा रहा है। भाजपा और सरकार को चाहिए कि वह इस लूट को बंद कर प्रदेश की जनता से की गई लूट पर माफी मांगे। यह मांग मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर की है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा और सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जनसेवा करने का दावा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल पर भारी भरकम टैक्स वसूल कर अपना खजाना भर रहे है। जो जनता से सीधी सीधी लूट है। इस लूट के लिए सिर्फ शिवराज सिंह चौहान ही नहीं बल्कि समूची भाजपा को प्रदेश की साढ़े 7 करोड़ जनता से माफी मांगना चाहिए। डॉ संदीप सबलोक ने अपनी मांग के समर्थन में कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में स्वयं ही स्वीकार किया है कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल पर देशभर में सबसे ज्यादा टैक्स वसूल कर रही है। उन्होंने जनता से इस तरह की अवैध लूट को बंद कर टैक्स की दरें एवं पेट्रोल डीजल के दाम घटाने की मांग की है।




Leave a Reply